• Barman, Madhya Pradesh
  • sampark@merabarman.com

Barman History

बरमान का इतिहास

बरमान मां नर्मदा के तट पर स्थित प्रमुख तीर्थ स्थान है। नरसिंहपुर जिले के मध्य में स्थित बरमान 2 ग्राम पंचायतो बरमान कला और बरमान खुर्द में विभाजित है।

पौराणिक मान्यताओं में इस स्थान पर ब्रह्मा जी ने स्वयं तपस्या की थी एक अतरू ब्रह्म घाट का अपभ्रंश होकर बरमान के रूप में आज विद्यमान है। यहां पर नर्मदा उत्तर और दक्षिण दोनों तटों में विस्तृत रूप से प्रवाहित होती है। प्राचीन काल से ही यहां पर अनेक मंदिर है जिनमें प्रमुख रानी दुर्गावती द्वारा बनवाया गया मां नर्मदा मंदिर, दीपेश्वर मंदिर, शारदा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, ऐतिहासिक राम.जानकी मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, इस्कोन मंदिर प्रमुख है।

नर्मदा नदी का प्रमुख तीर्थ होने के कारण प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा में यहां मेला लगता है एक प्रतिवर्ष मकर संक्रांति से लेकर बसंत पंचमी तक 1 माह का वृहद मेला आयोजित होता है। विशाल जनप्रवाह के रहते यहां पर जनसुविधाएं तथा अपशिष्ट का प्रबंध एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहता है।

हमारा वरमान स्वच्छ बर्मन अभियान के अंतर्गत उन गतिविधियों को चिन्हित किया गया है, जिनके द्वारा बरमान में आने वाले तीर्थ यात्रियों, नर्मदा परिक्रमा वासियों तथा स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं तथा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बरमान को उसकी गरिमा के अनुरूप एक स्वच्छ और पवित्र तीर्थ के रूप में स्थापित करना तथा इसे सर्वसमृद्धि की ओर ले जाना है।

  • स्वच्छता में ही ईश्वर का वास हैष् इस उक्ति को चरितार्थ करना भी अभियान का उद्देश्य है।

Clean Barman

Volunteers

78

Shuddhi Volunteers

1470

Run Volunteers

Our Activites

आगामी कार्यक्रम

Upcoming Events

Dec 20, 2025 Cleaning
Dec 22 - Dec 31, 2025 Event
Jan 12, 2026 Event
Jan 14, 2026 Event
Jan 25, 2026 Event